Direct Tax Collection: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 22% का उछाल, मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 10.60 लाख करोड़ रुपये आए सरकार की झोली में


Direct Tax Collection: मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection)  22 फीसदी के उछाल देखने को मिला है. एक अप्रैल से 9 नवंबर 2023 की अवधि 10.60 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन रहा है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बजट में तय लक्ष्य का 58 फीसदी प्रत्यक्ष कर सरकार की झोली में आ चुका है.  


सीबीडीटी ने डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का प्रॉविजनल डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 में 9 नवंबर, 2023 तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में स्थिर ग्रोथ देखने को मिला है., डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.37 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 17.59 फीसदी ज्यादा रहा है. टैक्सपेयर्स को जो रिफंड जारी किया गया है उसे छोड़ दें तो नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 10.60 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 में समान अवधि के मुकाबले 22 फीसदी ज्यादा रहा है. सीबीडीटी के कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2023-24 के बजट अनुमान का 58.15 फीसदी रहा है.





Previous Post Next Post