1100 श्रद्धालुओं ने की श्रीराम मंदिर प्रतिकृति की महाआरती



भोपाल। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बुधवार की शाम श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति के समक्ष भोपाल की प्रतिष्ठित संस्था कर्मश्री के तत्वावधान में 1100 श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर दीपोत्सव मनाया। कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संस्था के 1100 से अधिक कार्यकतार्ओं ने प्रतिकृति के समक्ष दीप जलाकर सामूहिक रूप से महाआरती की। महाआरती के आयोजन में सभी ने मंदिर में प्रतिष्ठित श्रीराम जी की आरती उतारकर सर्व मंगल की कामना की। आरती उपरांत आयोजन स्थल पर आकर्षक आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मश्री संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मोदीजी से रामजी ने ही ईश्वरीय कार्य कराया है :  शर्मा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प ने हमारी पीढ़ी को सौभाग्य दिया है कि हम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण और उसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते हुए देख पाएं। श्रीराम जी ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को इस ईश्वरीय कार्य का निमित्त बनाया है। यह युगों युगों तक याद रखा जाएगा। यह विचार कर्मश्री अध्यक्ष एवं हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने उक्त अवसर पर उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। 

Previous Post Next Post