Vastu Tips: जूते-चप्पल बाहर उतारने के कारण


Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में घर के अंदर जूत-चप्पल पहनकर जाना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में लोग घर के बाहर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं। इसके पीछे लोगों का तर्क यह है कि जूते-चप्पल से घर गंदा हो जाता है। वहीं ज्योतिषाचार्य  विस्तार से इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण बताया है।



ज्योतिष की मानें तो जूते-चप्पल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। ऐसे में इनको पहनकर घर के अंदर जाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि घर में शनिदेव का आना शुभ नहीं मानते हैं। घर से जाते शनिदेव को शुभ माना जाता है। घर से जाते समय शनिदेव सब विपदाएं अने साथ ले जाते हैं।


ज्योतिष में एक और कारण बताया गया है कि हम बाहर से अपने साथ कई तरह की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं साथ लेकर आते हैं। ऐसे में चप्पल पहनकर अंदर जाने से यह ऊर्जा घर के अंदर चली जाता हैं। ऐसे में इनको रोकना का सबसे आसान तरीका यह है कि आप जूते चप्पल बाहर ही उतार दें।

Previous Post Next Post