पंकज उधास पंच तत्व में विलीन हुए #pankajudhas

 


कीजिए बातें' जैसे न जाने कितने गाने देकर अपनी आवाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुके सिंगर पंकज उधास 27 जनवरी, 2024 की शाम 5 बजे पंचतत्व में विलीन हो गए। 



 पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं लेकिन हमेशा यादों में रहेंगे। सोमवार को पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से उनका निधन हो चुका है। उनकी बेटी नायाब ने लंबी बीमारी के बाद पिता के गुजरने की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मंगलवार को सुबह से ही उनके घर अंतिम दर्शन के लिए करीबी और इंडस्ट्री के साथ पहुंचे। इनमें शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन सहित कई जाने-माने लोग थे। सुबह उनकी डेड बॉडी हॉस्पिटल से आई तो साथ में घर पहुंची बेटी रेवा को भी फूट-फूटकर रोते देखा गया। मुंबई के वर्ली श्मशान में उनका अंतिम संस्कार हो चुका है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया जा चुका है। उनके परिजनों ने हाथ जोड़कर उनके आखिरी बार दर्शन किए। अब दिवंगत गजल गायक लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

Previous Post Next Post