कोलकाता भाजपा में शामिल होने पर तापस रॉय ने कहा मैं आज से भाजपा परिवार और PM मोदी के परिवार का सदस्य हूं जितने दिन मैं राजनीति में हूं उसमें मैं इस परिवार में अपने सभी दायित्व का निर्वहन करूंगा
अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा मैं नहीं जानती कि कांग्रेस का प्रत्याशी अमेठी से कौन होगा लेकिन ये बहुत ही अजीब मंजर है कांग्रेस की राजनीति का पहली बार कांग्रेस अमेठी से प्रत्याशी घोषित करने में इतना समय लगा रही है कांग्रेस की हार का संकेत आपको इसी बात में मिल सकता है
मुंबई MVA की बैठक पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा सीट शेयरिंग हो गई है और बहुत ही ठीक तरह से सीट शेयरिंग हुई है प्रकाश अंबेडकर की चर्चा पूरी हो गई उनके साथ पूरी चर्चा हुई है अगर फिर एक बार जरूरत पड़ी तो हम उनके साथ बैठक करेंगे
बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एक तरफ नया भारत बन रहा है, दूसरी तरफ RJD कांग्रेस और इनका INDI गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है NDA सरकार कह रही है कि हम घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं लेकिन INDI गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के भरोसे है। जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ
मध्य प्रदेश के गुना में हवाई पट्टी पर एक छोटा विमान क्रैश हो गया इसमें एक महिला पायलट के घायल होने की सूचना सामने आ रही है विमान सागर की एक एविएशन एकेडमी का बताया जा रहा है
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो में यात्रा बुधवार को धार जिले के बदनावर तहसील में पहुंची यहां पर राहुल गांधी ने उद्योगपति, युवा बेरोजगारी और जाति जनगणना के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और मोदी पर निशाना साधा
इंदौर, अपहरण व रंगदारी मांगने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा मिली है मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट शरद त्रिपाठी ने मंगलवार को फैसला सुनाया उनके साथी संतोष विक्रम को इस मामले में दोषी माना गया है मामले की सुनवाई के दौरान वादी और गवाह दोनों ही अपनी बात से मुकर गए थे, लेकिन कोर्ट ने साक्ष्यों और पुलिस की जांच के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया
राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिला मुख्यालय पर पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर गुरुवार (7 मार्च) से शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन काफी अलर्ट है. कुबेरेश्वर धाम पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए 12 सौ जवानों की तैनाती रहेगी, जबकि एक दर्जन से अधिक विभागों के अफसरों को भी कमान सौंपी गई है
