Top 5 News Toady (1 March 2023)

 पश्चिम बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले- संदेशखाली में TMC नेता ने कीं हदें पार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने संदेशखाली मुद्दे पर टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता ने संदेशखाली में सारी हदें पार कर दी हैं। इंडी गठबंधन संदेशखाली पर एकदम शांत हैं।



कहा कि देश देख रहा है कि टीएमसी ने संदेशखाली की बहनों के साथ क्या किया है। पूरा देश गुस्से में है। संदेशखाली में जो हुआ उससे राजा राम मोहन राय की आत्मा को दुख हुआ होगा। एक टीएमसी नेता ने सारी हदें पार कर दीं। राज्य में भाजपा नेताओं ने यहां की महिलाओं के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए लड़ाई लड़ी। कल, पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।


उज्जैन में विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ


भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन, 40 दिवसीय विक्रमोत्सव और व्यापार मेले का शुभारंभ हुआ। उज्जैन-इंदौर में लगने जा रहे खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मा, मेडिकल डिवाइस आदि से जुड़े 17 उद्योगों का भूमि पूजन, आठ उद्योगों का लोकार्पण और कोठी महल में खुलने जा रहे वीर भारत संग्रहालय का वर्चुअल शिलान्यास भी हुआ।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में हो रहे इस आयोजन में लाड़ली बहना योजना के तहत एक करोड़ 29 लाख रुपये बहनों के बैंक खातों में 1576 करोड़ रुपये जारी की। आयोजन में भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केंद्रित काफी टेबल बुक ‘आर्ष भारत एवं विक्रम पंचांग’ (विक्रम संवत 2081) का लोकार्पण भी किया गया।


सिंधिया ने कहा कि हमारी पहली राजधानी उज्जैन थी। राणोजी महाराज ने उस काल में विकास कार्य किया। महाकाल मंदिर का जीर्णोधार कराया। महाकाल का लिंग कुएं में रखा रहा जिसे बाहर निकाल पुनः मंदिर में स्थापित किया। उज्जैन विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े। उन्होंने कहा कि उज्जैन विश्व की महत्वपूर्ण धरोहर है। यह आने वाले समय में मिनी मुंबई बनेगा। सौभाग्य की बात है कि बहुत साल बाद उज्जैन से डा. मोहन यादव के रूप में मध्य प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व मिला।



महादेव सट्टा एप मामले में तलरेजा गिरफ्तार


ईडी ने की गिरीश तलरेजा की गिरफ्तारी की कार्रवाई, छग की टीम लेने आएगी तलरेजा को छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप को लेकर जारी कार्रवाई के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की टीम ने गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार कर लिया है। तलरेजा के ठिकानों पर कुछ माह पहले भी छापा मारा गया था। बीती रात ईडी की एक टीम ने गिरीश तलरेजा को भोपाल स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरीश तलरेजा महावेद सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर्स में शामिल है। इसके साथ ही भोपाल के रतनलाल जैन की भी तलाश की जा रही है जो अभी फरार है।



राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल करेगी MP में प्रवेश, 700 किमी का सफर करेगी तय


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ 2 मार्च को मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं. उनकी न्याय यात्रा का बड़ा मक्सद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मज़बूत करना और इंडी गठबंधन में बढ़त बनाना है. उनकी न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी. न्याय यात्रा मुरैना से दाखिल होकर एमपी में 9 जिलों से गुज़रेगी. इस दौरान 7 लोकसभा और 54 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी. हालांकि इस बार यात्रा का रूट पिछली बार से अलग है. इधर बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है. बीजेपी नेता कहते हैं कि वे कांग्रेस के अयोग्य युवराज हैं. राहुल रूट बदल लें, लेकिन रूट्स नहीं बदलेंगी. एमपी में कांग्रेस के लिए कुछ भी नहीं बदलने वाला. इनका मक्सद भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो है. एमपी से कांग्रेस पूरी तरह साफ होने जा रही है.


सरकारी व निजी स्कूलों में नर्सरी से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छह माह की उम्र सीमा बढ़ाई


मध्यप्रदेश भर के सरकारी व निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा में उम्र की समय सीमा में छह माह की बढ़ोत्तरी की गई है। अब नर्सरी में तीन साल से साढ़े चार साल की उम्र में ही प्रवेश होंगे। वहीं केजी-1 में चार साल से साढ़े पांच साल, केजी टू में पांच साल से साढ़े छह और पहली कक्षा में छह से साढ़े सात साल में प्रवेश दिया जाएगा। उम्र की समय सीमा में यह संशोधन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए आयु का निर्धारण किया गया है।

Previous Post Next Post