छिंदवाड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में एक और झटका लगा है। सोमवार को छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके ने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाईं। आहाके के साथ नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर,
पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत,पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी भाजपा में हुए शामिल हो गए। इसके पूर्व में भी नगरनिगम के 7 कांग्रेस के पार्षदों भी बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में एक और झटका लगा है। सोमवार को छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके ने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाईं। आहाके के साथ नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर,
बोले आहाके छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल का फूल
भाजपा में सम्मिलित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विक्रम आहाके ने कहा कि देश और प्रदेश पीएम मोदी एवं सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। मोदी और मोहन यादव की जनकल्याणकारी नीतियों सामाजिक समरसता की रीति नीति से प्रभावित होकर मैंने भी उनके नेतृत्व में काम करने का निर्णय लिया है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे अपने परिवार में स्थान दिया है। आहाके ने दावा किया कि इस बार छिंदवाड़ा में कमल का फूल खिलेगा एवं बंटी साहू वहां से सांसद बनेंगे। पार्टी इस बार इस बार सभी 29 सीटे जीतेगी। वही भाजपा में जुड़ने एवं अन्य लोगों के आने पर उन्होंने कहा कि आज हर कोई विकास के साथ जुड़ना चाहता है निश्चित तौर पर भविष्य में और लोग भी बीजेपी के साथ जुड़ेंगे।
अमरवाड़ा विधायक को गद्दार कहने पर सीएम ने की नकुल की आलोचना
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कमलानाथ के करीबी अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह को गद्दार कहने पर सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के मौजूदा सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ की आलोचना की है। यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने गोंड आदिवासी नेता शाह को गद्दार कहकर सही नहीं किया। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। दरअसल नकुल नाथ ने शनिवार को छिंदवाडा़ में रैली को संबोधित करते हुए शाह को ‘गद्दार’ कहा था। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के छिंदी गांव में जनसभा में नकुल नाथ ने कहा था कि आदिवासी लोग आमतौर पर सादे और विनम्र होते हैं, लेकिन अमरवाड़ा की जनता ने जिस व्यक्ति को विधायक चुना था वह गद्दार निकला।

