भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में तेज बारिश

 

प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम और गुना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इसके अलावा रायसेन, विदिशा, उमरिया, नर्मदापुरम, हरदा और खरगोन में भी पानी गिरा।



पिछले 5-6 दिन से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिन तक आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी रह सकता है।

Previous Post Next Post