दिल मिले ना मिले दिल्ली जीतने के लिए मिलने लगे कांग्रेस-आप नेताओं के हाथ!

 

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के बीच जमीनी स्तर पर मीटिंग शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन से मुलाकात की।


इमरान हुसैन चांदनी चौक लोकसभा के अंतर्गत आने वाली बल्लीमारान विधानसभा से विधायक हैं। दोनों नेताओं का कहना है कि चांदनी चौक लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीटों का गठबंधन है।

इस गठबंधन के तहत आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने जिन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, उनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल है

Previous Post Next Post