मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, मकान गिरने से तीन की मौत

 

यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे किनारे मौजूद एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक से गिर गया। लेंटर गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।



 आनन-फानन में आसपास लोगों की भीड़ जमा हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर हादसे का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। घटना जानसठ थाना क्षेत्र की है।

Previous Post Next Post