सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

 

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों का पता चल चुका है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


गुजरात से हुई गिरफ्तारी

सूचना मिल रही है कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। सोमवार की देर रात पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी।

Previous Post Next Post