मोतीनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपित का डीएनए बदलने का मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित का डीएनए दुष्कर्म के दूसरे आरोपित के डीएनए से बदल दिया गया। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजौरिया को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।