छिंदवाड़ा में राजनीतिक पारा 100 डिग्री

 


छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव उच्च तापमान में पहुंच गया है रोजाना आ रही खबरों की माने तो राजनेता अपने ही खेल में उलझ रहे है। आरोप प्रत्यारोप को दौर रोमांच बढ़ा रहा है।



मीडिया में गत दिनों छपी ख़बर "भाजपा के लोग अब गुंडागर्दी पर उतारू: कांग्रेस" ख़बर सोशल मीडिया में वायरल होते ही सरपंच का वीडियो सामने आया उसने बताया की भाजपा वाले  जबरदस्ती भाजपा ज्वाइन नही करा रहे है।




इसी बीच कांग्रेस नेता की गाड़ी की बारीकी से जांच होने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया में फैल रहा है। सोशल मीडिया में भाजपा पर आरोप लगाने वाली खबर फैलने के बाद राजनीति माहौल बेहद ही गर्मा गया है।


सूत्रों के अनुसार 16 अप्रैल को होने वाली भाजपा की रैली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है। वही 17 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम भी है। जिस कारण वाहनों की जांच में तेजी आई है।

Previous Post Next Post