लोकेशन से घर ढूंढकर RAPIDO ड्राइवर ने यात्री को लूटा

 

रात में कैफे जाने के लिए युवक को रैपिडो बुक करना खतरनाक साबित हुआ। अधिक किराए की मांग के चलते युवक ने राइड कैंसल कर दी। युवक निश्चिंत घर में बैठा ही था कि 18 और 21 वर्षीय दो बदमाश राइड बुक के दौरान दी गई लोकेशन के आधार पर घर पहुंच गए और मदद मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाया।



इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस को मिला है। पढ़ाई करने इंदौर में रह रहे दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात कर रहे थे।

Previous Post Next Post