मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 43 के पार पहुंचा पारा

 

प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापामन रतलाम में दर्ज किया गया। रतलाम के अलावा धार में लू चली। प्रदेश के 17 शहरों में अधिकतम तापमान 43 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया। राजधानी में दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा।


दोपहर के बाद शहर में अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा हुई। नए शहर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मलाजखंड में सात मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज गुरुवार को भी बने रहने के आसार हैं।

Previous Post Next Post