लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव का प्रचार भी थम गया है। सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इस चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के बाद 4 जून को नतीजों की घोषणा की जाएगी। सातवें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ‘ध्यान’ लगाने कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं।
PM मोदी समेत इन दिग्गजों के किस्मत का होगा फैसला
अंतिम दौर में जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं। हिमाचल की मंडी सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा की उम्मीदवार हैं। इस सीट से उनके खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी सातवें चरण में उम्मीदवार हैं। पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय और हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। 12 d

