अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

 

भाजपा की महापौर परिषद है और सरकार भी लेकिन भाजपा के पार्षद की ही सुनवाई नहीं हो रही। शनिवार को वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा यही आरोप लगाते हुए धरने पर बैठक गए। स्नेह नगर के बगीचे में बनी नर्मदा जल वितरण टंकी परिसर में पार्षद ने अर्धनग्न होकर करीब तीन घंटे तक धरना दिया।


पार्षद आरोप लगा रहे थे कि भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के वार्डों में जल वितरण नहीं किया जा रहा है। जानबूझकर टंकी पूरी नहीं भरी जा रही। बार-बार शिकायत कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

Previous Post Next Post