दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार

 

प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है।


साथ ही कुछ जगह गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Previous Post Next Post