आरआई, पटवारी और कोटवार पर ग्रामीणों ने किया हमला

 

नरसिंहपुर जिले के ग्राम खमरिया में जमीन की नापजोख करने गए राजस्व अधिकारियों पर ग्रामीणों ने बुधवार सुबह लोहे की राड, डंडे और चैन सेहमला कर दिया।



मौके पर पहुंची पुलिस ने अमले को बचाया। थाना प्रभारी स्टेशनगंज प्रदीप सराफ के अनुसार राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने वाले सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में घायल जमीन मालिक के पुत्र ऋषि बजाज के अनुसार ग्राम खमरिया में स्थित जमीन की राजस्व अधिकारी नापजोख कर रहे थे। इसी बीच अचानक करीब सौ से ज्यादा ग्रामीणों ने आरआई मंजू विश्वकर्मा और पटवारी प्रमोद राजपूत पर हमला कर दिया।

Previous Post Next Post