मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

 भोपाल : बुधवार, मई 29, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप


में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन कर 17 पदक जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि यह सम्पूर्ण भारत के लिए गौरवमयी ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का विश्व पैरा-एथलेटिक्स में 34वें स्थान से 6वाँ स्थान प्राप्त करना भारतीय खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से भारतीय खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य और देश का नाम रोशन करते रहने की प्रार्थना की है।


Previous Post Next Post