फील्ड अधिकारी क्षेत्र में रात्रि विश्राम भी करें- मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

  

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियो के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कुछ ताजा घटनाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र की घटनाओं के प्रति सजग रहे हैं और इन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दूसरी बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्हें यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में पुलिस मुख्यालय के सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपस्थित थे।


इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। उन्होंने अशोकनगर पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में गंभीर अपराधों के मामले कम हुए हैं।



Previous Post Next Post