भोपाल।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश नर्सिंग घोटालें को लेकर बड़ा हमला बोला है। नायक ने कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश में नर्सिंग काउंसलिंग ऑफ इंडिया के मापदंडों की धज्जियां उड़ाते हुए कॉलेज को अनुमति दी गई हैं, ऐसा उदाहरण पूरे देश में कहीं नहीं देखने को आया है। उन्होंने कहा कि ना तो भवन हैं, न प्रयोगशालाएं, न लाइब्रेरी, न लैब और न अस्पताल, फिर भी चल रहें हैं कॉलेज। केवल कागजों में नर्सिंग कॉलेज चल रहे हैं, यह कॉलेज उन्हें ही दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की है और बाकी किसी को दिखाई नहीं दे रहे हैं।
पहला मामला होगा जब दोषी नहीं ,जांच कमेटी ही गिरफ्तार हो गई
नायक ने कहा कि नर्सिंग घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को जिम्मा सौंपा गया, लेकिन सीबीआई के अधिकारी 10-10 लाख रुपए लेते हुए पकड़े जा रहे हैं, यह कैसी सीबीआई जांच है? सीबीआई एजेंट जिन दोषियों की जांच करने आई थी, जांच करने से पहले ही सीबीआई के लोग ही गिरफ्तार हो गए देश में मध्य प्रदेश में यह पहला मामला होगा जब जांच कमेटी दोषियों को गिरफ्तार करने के पहले खुद ही गिरफ्तार हो गई।
विधानसभा में मामले को लेकर आवाज उठाऊंगा- हेमंत कटारे
मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मप्र सरकार व्यापमं घोटाले से बाहर नहीं आ पाया और अब नर्सिंग घोटाले का आरोप लग गया। घोटाले को उजागर करने वाले एनएसयूआई नेता रवि परमार को कई बार जेल भेजा गया, कई मुकदमें उन पर दर्ज किए गए । कटारे ने कहा कि विधानसभा में पूरी ताकत के साथ इस मामले को लेकर आवाज उठाऊंगा।

