चंडीगढ़ : बुधवार, मई 29, 2024/ हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को चंडीगढ़ उच्च
न्यायालय ने रणजीत सिंह हत्या मामले में दोषमुक्त करार दिया है। वर्ष 2021 में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय ने कल सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम द्वारा पेश की गई सभी दलीलों को सही ठहराया और उसे दोषमुक्त कर दिया। इसे गुरमीत के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह समेत पांच लोगों को सजा सुनाई थी। राम रहीम समेत सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 31 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। हाईकोर्ट ने कहा कि जांच अस्पष्ट थी और पेश किए गए साक्ष्य विश्वसनीय नहीं थे। इन सभी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने पांचों आरोपियों की याचिका मंजूर करते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया।

