जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी

 पुंछ : शुक्रवार, मई 31, 2024/ जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मराह गांव में कल आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के


बीच गोलीबारी हुई। कल देर रात सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा पुंछ जिले में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। इस बीच, भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 


Previous Post Next Post