ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं ये एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कई एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की वजह से जान गंवा चुकी हैं। 43 साल की एक्ट्रेस ओलिविया मुन भी इस बीमारी से जंग लड़ रही है। इसी सिलसिले में उनकी 5वीं बार सर्जरी भी हुई है। सर्जरी में एक्ट्रेस का गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय निकाल दिया गया है।


मुन ने बताया कि उनकी ओफोरेक्टॉमी और हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी हुई है। उनका गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय निकाल दिया गया है। ये उनकी कैंसर जर्नी में 5वीं सर्जरी है। इससे पहले वो डबल मास्टेक्टॉमी, एक लिम्फ नोड डाइसेक्शन और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के साथ एक निपल डिले से गुजर चुकी हैं।

भविष्य की सता रही है चिंता

ओलिविया मुन ने कहा ”यह मेरी जिंदगी का बड़ा फैसला था, लेकिन यह मेरे लिए सबसे अच्छा और अहम भी था। मुझे अपने परिवार के लिए खुशहाल जीवन बिताना है। मेरे दोस्तों ने मुझे यह कहकर खुश करने की कोशिश की कि मेरे बेटे मैल्कम को यह याद भी नहीं रहेगा। चिंता मत करो, लेकिन मेरे मन में बस यही चल रहा है। 

Previous Post Next Post