मुंबई में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

 

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी गठबंधन खास तौर से मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसीलिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मुंबई आ रहे है। पीएम मोदी शिवाजी पार्क में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि इंडिया गठबंधन के बड़े नेता भी आज मुंबई में जुट रहे है।



महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 20 मई को होने वाला है। चुनाव प्रचार शनिवार शाम को समाप्त हो जाएगा। उससे पहले शुक्रवार को महायुति (एनडीए) और महाविकास अघाडी (इंडिया गठबंधन) की ओर से मुंबई में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।


Previous Post Next Post