नई दिल्ली : बुधवार, जून 19, 2024/ असम में लगातार बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात करीमगंज जिले में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। करीमगंज जिले के सभी स्कूल कल और आज बंद रहें। गुवाहाटी शहर में कई जगहों पर जलजमाव की भी खबर है। बाढ़ प्रभावित कई जिलों में सड़क संचार बाधित है।
इससे पहले 15 जून को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नागरिक और पुलिस प्रशासन और काजीरंगा के साथ बैठक की थी। अधिकारियों को विशेष रूप से बाढ़ के मौसम के दौरान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सीएम बिस्वा ने संबंधित पदाधिकारियों से सभी आवश्यक कदम उठाने और प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने को कहा।

