टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल में जाने के लिए मुकाबला

 नई दिल्ली : गुरूवार, जून 27, 2024/ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुकाबला होगा। 


आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में कल सुबह त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों के छोटे से लक्ष्य को मात्र 8.5 ओवर में हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए।

 

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। अफगानिस्तान की पूरी टीम 11.5 ओवर में मात्र 56 रनों पर ढेर हो गई। यह आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में किसी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे कम स्कोर था। यह पहली बार है जब दक्षिण अफ्रीका आईसीसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।



Previous Post Next Post