इंदौर में पहली बार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ी मेट्रो ट्रेन

 

इंदौर। इंदौर की मेट्रो ने पहली बार सुपर कारिडोर पर 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ लगाई। सुपर कारिडोर पर गांधी नगर स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक प्रायरिटी कारिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से की दूरी मेट्रो ने तीन मिनट में पूरी की।



इस तरह मेट्रो जिस अधिकतम गति के लिए डिजाइन की गई हैं, उसी स्पीड पर उसकी टेस्टिंग हुई। इसके पहले मेट्रो को अधिकतम 10 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाया गया था।

Previous Post Next Post