नई दिल्ली : मंगलवार, जून 25, 2024/ बीजेपी सांसद ओम बिरला आज लोकसभा के स्पीकर ध्वनिमत से चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत एनडीए के सहयोगी दलों के सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
विपक्ष की ओर से के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव का सभी के सामने रखा। ध्वनिमत के आधार पर उन्होंने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान खास बात यह भी रही कि ओम बिरला को आसन तक ले जाने के लिए पीएम मोदी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी साथ आए। राहुल गाँधी को बीती रात ही कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है।
आपको बतादें ओम बिरला सबसे सक्रिय सांसदों में रहे, स्पीकर के रूप में कड़े फैसले लेने के लिए भी जाने गए। राजस्थान के कोटा से तीन बार के सांसद ओम बिरला राजस्थान में तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे।

