रियासी आतंकी हमला मामले में एक गिरफ्तार

 

शिवखोड़ी से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर नौ जून को आंतकियों ने हमला किया था। इस अटैक में बस ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।


यह रियासी हमले में पहली गिरफ्तारी है। रियासी की वरिष्ठ अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि आरोपी हाकम दीन राजौरी का रहने वाला है। उस पर हमले के लिए आंतकवादियों की मदद करने का आरोप है। उसने कबूला है कि आतंकियों को रुकवाया था और उनके गाइड का काम किया था।

हाकम दीन घटना के बाद वो आतंकवादियों को लेकर निकला था। तीन बार आतंकवादी उसके घर पर आए थे।' इसको आतंकवादियों को घटना स्थल पर ले जाने के लिए कहा गया था। जिसके लिए इसे छह हजार रुपये मिले।

Previous Post Next Post