महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कार्यकर्ता से धुलवाए गंदे पैर

 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पार्टी कार्यकर्ता द्वारा उनके गंदे पैर धोने के बाद विवादों में आ गए हैं। बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता की तीखी आलोचना की है। दरअसल सोशल मीडिया पर पटोले का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ता से पैर धुलवाते नजर आ रहे हैं।


बीजेपी ने इस विडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर यह नवाबी मानसिकता नहीं तो और क्या है। बीजेपी ने इस घटना पर कांग्रेस की ‘संस्कृति’ पर सवाल उठाया है।

Previous Post Next Post