चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी कल से पर्यटकों के लिए खोल दी गई

 चमोली : रविवार, जून 2, 2024/ चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी कल से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। घांघरिया से सुबह आठ बजे 48 पर्यटकों के पहले दल को घाटी के लिए भेजा गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय


वन अधिकारी बीबी मार्तोलिया ने बताया कि घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधारीकरण कर दिया गया है। फूलों की घाटी उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और यहां पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था नहीं है। घाटी जाने वाले पर्यटकों को उसी दिन शाम पांच बजे तक वापस घांघरिया लौटना होता है। घाटी में जाने के लिए भारतीय निवासियों के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी पर्यटकों के लिए 800 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचे। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है।


Previous Post Next Post