पांचवीं अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ रहा देश

 

भारत की औपचारिक अर्थव्यवस्था में सात साल के दौरान 26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ अनौपचारिक अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई। अनौपचारिक अर्थव्यवस्था पिछले सात साल के दौरान 25.9 प्रतिशत से घटकर 23.7 प्रतिशत रह गई है। इस मामले पर अर्थशास्त्री सुनील गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है।


भारत की औपचारिक अर्थव्यवस्था में 26 लाख करोड़ रुपये के इजाफे पर सुनील गर्ग ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले सात साल में 26 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इसका मतलब है कि हम लोग इनफॉर्मल इकोनॉमी से फॉर्मल इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहे हैं। चार-पांच दशक पहले देश में कहा जाता था कि हमारे यहां ब्लैक पैरेलल इकोनाॅमी है, लेकिन अब जो आंकड़ा आ रहा है, उससे पता चला है कि इनफॉर्मल इकोनॉमी 26 से 23 प्रतिशत के करीब आ गई है। इसका मतलब है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Previous Post Next Post