सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली

 

सात साल पहले इसी दिन (23.06.2017) सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच प्यार परवान चढ़ा था। सात साल बाद उन्होंने इसी दिन को शादी के लिए चुना। नए शादीशुदा जोड़े को रिसेप्शन पर कई स्टार्स ने पहुंचकर जलवा बिखेरा।


शुक्रवार को सोनाक्षी सिन्हा की शादी की पहली रस्म हुई थी, जिसमें मेहंदी सेरेमनी की गई थी। शादी के फंक्शन के बीच उनके घर रामायण में विशेष पूजा का आयोजन किया। रविवार को दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच सोनाक्षी सिन्हा व जहीर इकबाल ने शादी कर ली। उनकी सिविल मैरिज हुई है।

कपल्स ने शादी के बाद अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन दिया है। उसमें कई सेलेब्स ने पहुंचकर दोनों को अपना प्यार दिया। 


Previous Post Next Post