ओडिशा में आखिरकार BJP ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. मोहन चरण माझी को ओडिशा के नए सीएम के रूप में चुना गया है. BJP आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. मंगलवार को हुई BJP विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है. ओडिशा विधानसभा चुनाव में BJP ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है.

