भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना की निगरानी के लिए बनाए कंट्रोल रूम

 

भोपाल। लोकसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बड़ी तैयारी की है। दोनों दलों के प्रदेश पदाधिकारियों ने राजधानी स्थित अपने-अपने कार्यालय में सोमवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की। लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों से मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई।


लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले ही भाजपा ने राजधानी स्थिति प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां की हैं। कार्यालय में चारों ओर केसरिया झंडे लगाए गए हैं। तीन क्विंटल लड्डू और बड़ी संख्या में फूल-मालाओं का आर्डर दे दिया गया है। ढोल वालों को सुबह 10 बजे के बाद बुलाया गया है।



Previous Post Next Post