राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर लड़ाई से बाहर है बीजेपी

 

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में अब केवल कुछ घंटे का समय शेष है। चुनाव प्रचार बीते दिन ही समाप्त हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है इसके परिणाम का। लेकिन परिणाम से पहले अपने सटीक आंकलन को लेकर सुर्खियों में रहने वाला फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्थान की 25 सीटों के हार-जीत का अनुमान जाहिर किया है। इसमें बीजेपी के लिए अच्छी ख़बर तो सामने आई है लेकिन प्रदेश की इस सीट पर सट्टा बाजार ने बीजेपी उम्मीदवार की नींद उड़ा दी है।


फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Market) के ताजा आंकलन में बीजेपी इस बार भी राजस्थान में बेहतर प्रर्दशन कर रही है। जिस एकमात्र सीट पर सट्टा बाजार ने बीजेपी को लड़ाई से बाहर बताया है वह पश्चिमी राजस्थान की हॉट सीट रही बाड़मेर है। यहां से बीजेपी के दो बार के सांसद कैलाश चौधरी चुनावी मैदान में थे।

Previous Post Next Post