राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किये गये जगत प्रकाश नड्डा

 नई दिल्ली : मंगलवार, जून 25, 2024/ केन्‍द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन नियुक्त किया गया। वे पीयूष गोयल का स्थान लेंगे, जो अब महाराष्ट्र की उत्‍तर-मुम्बई सीट से लोकसभा के सांसद चुने गये हैं।


केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के अध्यक्ष बने। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे। उन्हें साल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। नड्डा ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाला था। उसके बाद 2019 में उन्हें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया। फिर 2020 में अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर उन्हें पार्टी का पूर्ण अध्यक्ष बना दिया गया।




Previous Post Next Post