भोपाल में एआइ आधारित ऑटोमेटिक वाहन चेकिंग सेंटर शुरू

 

भोपाल. फोर व्हीलर कंडम है या सडक़ पर चलने लायक है। या फिर यह अगले कई साल किस केटेगरी में रहने वाला है। इस तरह के सवालों के जवाब अब महज 6 मिनट में मिल जाएगा। इसके लिए इंदौर एवं भोपाल में एक साथ व्हीकल फिटनेस प्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास कान्हासैया में मौजूद परिसर में निजी कंपनी के माध्यम से ऑटोमेटिक व्हीकल चेकिंग सेंटर शुरू हो गया है । 



देना होगा ज्यादा शुल्क

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में अब तक वाहनों की फिटनेस मैनुअल तरीके से की जाती है। ऐसे में जांच में कई प्रकार की गलतियां होती हैं। इन्हें कई बार जानबूझकर अनदेखा कर दिया जाता है। लेकिन अब परिवहन विभाग ने सडक़ सुरक्षा समिति एवं केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इसे पूरी तरह ऑटोमेटिक कर दिया है। हालांकि अब वाहन चालकों को सामान्य शुल्क से ज्यादा शुल्क जमा करनी होगा। इसी सोमवार से सेंटर विधिवत काम करने लगेगा। अभी ऐसी सुविधा चंडीगढ़, पुणे और नासिक में थी

।

Previous Post Next Post