यूपी में अब नहीं बनेगी योगी सरकार - विधायक रमेश चंद्र मिश्रा

 


यूपी में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अभी तक भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इसकी समीक्षा कर रहा है। इसी बीच यूपी के जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने नया बयान जारी कर सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया है। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के बयान से यूपी सरकार में हड़कंप मच गया है। भाजपा विधायक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि 2027 में भाजपा की सरकार बनती नहीं दिख रही। 



 भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा लोकसभा 2024 के नतीजे आने पर यूपी की हालत से काफी आहत हैं। हाल ही में उन्होंने वोटर लिस्ट में भाजपा वोटरों का नाम कटने की शिकायत की थी। कहा था कि नाम कटने के कारण पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। अब उन्होंने ये दावा करके सबको हैरत में डाल दिया है कि 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा हार रही है। इस बार यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 

है।

Previous Post Next Post