कृषि विभाग ने पकड़ी नकली खाद

 

कृषि विभाग की टीम ने 72 बोरी नकली डीएपी खाद जब्त की है। पुलिस ने उर्वरक कंपनी और डीलर और दो अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किया है।


कृषि विभाग की टीम ने बुधवार रात वारासिवनी अनुविभाग के कोस्ते ग्राम में मुनेश चौहान के घर दबिश दी। कृषि विभाग ने वाहनों के माध्यम से खाली की जा रही और भंडारित की गई नकली डीएपी और सुपर फास्फेट की 72 बोरियां बरामद करते हुए उन्हें जब्त किया। कृषि विभाग के उप संचालक राजेश खोब्रागडे ने बताया कि बालाजी फास्फेट प्रालि देवास की रत्नम सिंगल सुपर फास्फेट को प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना डीएपी की खाली बोरी में भरा जा रहा था। टीम ने 72 बोरी नकली खाद बरामद करते हुए उनका वजन करवाया तो प्रत्येक बोरी में 36 किलोग्राम खाद भरी पाई गई।

Previous Post Next Post