किसानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार का प्लान तैयार!

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश करेंगी। इस बजट से किसानों को काफी उम्मीदे हैं। इस बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। आइए जानते हैं कि बजट 2024 में किसान भाइयों को क्या-क्या तोहफा सरकार से मिल सकता है।



केंद्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए पीएम किसान योजना शुरू की गई है। इस स्कीम में छह हजार रुपये तीन किस्तों में सालाना मिलते हैं। पिछले महीने सरकार ने 17वीं किस्त जारी की थी।अब किसान योजना की किस्त में वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं। एक्सपर्ट ने भी स्कीम की राशि को बढ़ाकर आठ हजार रुपये करने की मांग की है। इस साल अप्रैल में हुई एक चर्चा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार का ध्यान कृषि सेक्टर पर अधिक है। उन्होंने कहा था कि छोटे किसानों को इस स्कीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Previous Post Next Post