पानी के लिए गड्ढा खोद रही थी महिला, मिला सोना चांदी

 

ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के कन्नूर जिले में महिला मजदूरों के साथ। दरअसल, केरल के चेंगलयी में बारिश के दौरान साफ पानी के लिए गड्ढा खोदते समय महिला मजदूरों के हाथ ‘खजाना’ लगा है। जानकारी के मुताबिक महिला मजदूरों को गड्ढा खोदते समय एक कंटेनर मिला था, लेकिन उन्हें लगा कि उस कंटेनर में बम हो सकता है तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब कंटेनर को खोला तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि कंटेनर बम से नहीं सोने और चांदी से भरा था।


कन्नूर के एक सरकारी स्कूल के पास गुरुवार शाम को जब मजदूर बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए खुदाई करके 1 मीटर गहरा गड्ढा खोद रहे थे। तभी मजदूरों को कीमती सामानों से भरा एक कंटेनर मिला। पुलिस ने जब उसे खोला तो उसमें 17 मोती की माला, 13 सोने के लॉकेट, चार मेडेलियन, पांच प्राचीन अंगूठियां, झुमकों का एक सेट और कई चांदी के सिक्के शामिल हैं।

Previous Post Next Post