मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जिले में करीब 3 करोड़ रूपये की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा की विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ और देवी देवताओं के प्रतीकों अवलोकन कर उनकी सराहना की। 


अपने बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण और चेंबर पत्रिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।  

Previous Post Next Post