तितलियों की सबसे अधिक संख्या के साथ देश में दूसरा सबसे बड़ा पार्क बना काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

 तितलियों की सबसे अधिक संख्या के साथ देश में दूसरा सबसे बड़ा पार्क बना काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तितलियों की सबसे अधिक संख्या के साथ देश में दूसरा सबसे बड़ा पार्क बन गया है। यहां 446 से अधिक तितलियों की प्रजातियां है। अरुणाचल प्रदेश का नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान सबसे अधिक तितलियों के साथ प्रथम स्‍थान पर है।


काजीरंगा के मूल निवासी और युवा वैज्ञानिक मोनसून ज्योति गोगोई की वर्षों की मेहनत और देखभाल के कारण काजीरंगा का यह रिकॉर्ड बना है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोगोई को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Previous Post Next Post