न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

 न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने आज भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्‍हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड का स्थान लिया है, जो कल सेवानिवृत्‍त हो गए।  इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश सहित अन्य लोग शामिल हुए।


Previous Post Next Post