भारत-रूस दशकों से परस्पर सहयोगी और साझेदारः व्लादिमीर पुतिन

 भारत-रूस दशकों से परस्पर सहयोगी और साझेदारः व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात पर बल दिया कि भारत और रूस दशकों से एक-दूसरे के सहयोगी और साझेदार हैं। कल सोची में वल्दाई चर्चा क्लब को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने यह बात कही। भारत को एक महान राष्ट्र बताते हुए श्री पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है।

राष्ट्रपति पुतिन ने सालाना 7 दशमलव 4 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत के आर्थिक नेतृत्व की सराहना की। उन्‍होंने भारत की आजादी के दौरान सोवियत संघ के समर्थन को याद करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विशिष्ट रूप से मजबूत और भरोसेमंद संबंध बने।


भारत की बड़ी आबादी, तेज़ आर्थिक विकास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर पुतिन ने कहा कि भारत दुनिया की महाशक्तियों में जगह पाने का हकदार है। उन्होंने सुरक्षा और रक्षा में भारत और रूस के बीच बढ़ते सहयोग की भी चर्चा की।

Previous Post Next Post