राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पहले दिन वे जम्पोर में एवियरी, दमन में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और निफ्ट परिसर जायेंगी। दूसरे दिन वह सिलवासा में नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी।


राष्ट्रपति मुर्मु वहां के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी। वह जांडा चौक स्कूल का भी उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। वह दीव में आईएनएस खुकरी मेमोरियल भी जाएंगी।

Previous Post Next Post