राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुर्वेद में अधिक शोध करने का आह्वान किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुर्वेद में अधिक शोध करने का आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आयुर्वेद में और अधिक शोध करने का आह्वान किया है क्योंकि यह लोगों के जीवन का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उपचार से कई पुरानी बीमारियां ठीक हो जाती हैं, जिससे देश में बड़ी संख्या में लोग आज भी इस चिकित्सा पद्धति पर विश्वास करते हैं।

राष्ट्रपति ने ओडिशा के पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार का आयुष मंत्रालय देश में आयुर्वेद और योग को लोकप्रिय बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, ताकि लोग बीमारियों से मुक्त हों और स्वस्थ रहें।


राष्ट्रपति मुर्मु नौसेना दिवस पर ब्लू फ्लैग बीच पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पुरी में हैं। राष्ट्रपति ने इससे पहले दिन में पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Previous Post Next Post